उमेश यादव ने ‘होली’ पर सुनाई बड़ी खुशखबरी, फैंस हुए गदगद

साल 2023 की होली इस बार टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज ‘उमेश यादव’ के लिए बहुत ख़ास साबित हुई है, जी हां दोस्तों हम आपको बता दें की उमेश यादव दूसरी बार पापा बन चुके हैं। उनके घर में होली के दिन नन्ही परी यानी की बेटी का जन्म हुआ है।

सोशल मीडिया के माध्यम से सुनाई खुशखबरी

उमेश यादव की पत्नी ‘तान्या’ दूसरी बार मां बन चुकी हैं। उन्होंने आज सुबह यानी की होली के दिन अपने बेटी को जन्म दिया। उसके बाद उमेश के फैंस उन्हे बधाइयां दे रहे हैं। उमेश यादव की शादी साल 2013 में बड़े धूमधाम से हुई थी। और उनका पहला बच्चा 2021 में हुआ था।

हाल ही में उनके साथ कुछ बुरी घटनाएं घटित हुई थीं, उनके पिता का निधन हाल ही में हुआ था। उसके बाद उनके घर में अब खुशी का माहौल बना है।दोस्तों आप उमेश यादव के तेज गेंदबाजी को कितना पसंद करते हैं हमे जरूर बताएं, साथ ही उन्हे कमेंट के माध्यम से बधाई अवश्य दें।

Leave a Comment