IPL 2023: धोनी ने बनाया महा रिकॉर्ड, बड़े-बड़े खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

‘महेंद्र सिंह धोनी’ भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हो लेकिन आज भी वह कई नए रिकॉर्ड बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। IPL 2023 में लखनऊ सुपरजाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चल रहे मुकाबले में धोनी ने एक महा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने IPL के इतिहास में 5000 रन पूरे किए

धोनी ने लखनऊ के खिलाफ जैसे ही अंतिम ओवर में 2 छक्के मारे वैसे ही उन्होंने एक महा रिकार्ड अपने नाम कर लिया IPL में 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में उनका नाम शामिल हो गया। वह अब 7वें बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने इस कीर्तिमान को अपने नाम हासिल किया है।

महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब लगभग ना के बराबर क्रिकेट खेलते हैं लेकिन उनकी बैटिंग देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। वो अभी भी आईपीएल में अपना जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं।

दोस्तों आपको क्या लगता है इस बार चेन्नई की टीम आई पी एल 2023 की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब हो पाएगी? अपना राय हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं।

Leave a Comment