आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में होना सुनिश्चित हुआ है। लेकिन इससे पहले मुंबई की टीम जिस के कप्तान रोहित शर्मा है उनकी टीम को बड़ा झटका लग गया है। MI के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण IPL 2023 शुरू होने से पहले ही बाहर हो चुके हैं। वही अब एक और प्रमुख गेंदबाज चोटिल हो गया है।
मुंबई इंडियंस (MI) के घातक गेंदबाज ‘जोफ्रा आर्चर’ हुए चोटिल
जी हां दोस्तों चेन्नई और मुंबई का मुकाबला शुरू होने से पहले ही एक बुरी खबर मुंबई की टीम को मिल चुकी है इंग्लैंड के घातक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर जो कि इस बार मुंबई के टीम से खेल रहे हैं अब वह नेट सेशन में प्रैक्टिस करने के दौरान चोटिल हो गए हैं। रोहित शर्मा की मुश्किलें कम होती हुई नजर नहीं आ रही है बल्कि और बढ़ती हुई ही दिखाई दे रही है।
मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला विराट कोहली की टीम ‘रॉयल चैलेंजर बैंगलोर’ से हार चुकी है, अभी भी रोहित शर्मा की टीम मुंबई को अपनी पहली जीत का इंतजार है। यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा जोहरा आंसर की जगह पर किस गेंदबाज को मौका देते हैं।
दोस्तों आपको क्या लगता है आज का मुकाबला कौन जीतेगा? महेंद्र सिंह धोनी भी गजब के फॉर्म में इस साल दिखाई दे रहे हैं, यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन भी हो सकता है। आप किस टीम के समर्थक हैं अपनी राय हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं।