धनु राशि – नई वित्तीय योजनाओं को बनाने में सफलता मिलेगी। परिवार में आपसे में प्यार बढ़ेगा मनमुटाव दूर होगा। व्यापारिक क्षेत्र में हो रहे लगातार घाटे से आपको निजात मिलेगा। आपका दांपत्य जीवन मधुर बनेगा और आपस में सूझ-बूझ बढ़ेगी।
कर्क राशि – स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलता हुआ दिखाई दे सकता है। आपको अपने खान-पान पर संयम रखना होगा अन्यथा थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आर्थिक लाभ सामान्य रहेगा।
मकर राशि – बिजनेस और व्यापार में आपको जो पिछले दिनों घाटा हुआ था उसकी भरपाई होती हुई दिखाई देगी और आपके लाभ का प्रतिशत अचानक से बढ़ता हुआ नजर आएगा।
मेष राशि – अचल संपत्ति खरीदने को लेकर आप बड़ा निर्णय ले सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। नए कार्यों को शुरू करने के लिए धन की उपलब्धता आसानी से होती हुई दिखाई देगी। आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशि – जिन कार्यों के पूरे होने की उम्मीद आपने छोड़ दी होगी ऐसे कार्य भी अचानक से पुरे होते हुए दिखाई दे सकते हैं। नया वाहन खरीदने को लेकर मन बना सकते हैं। आपके घर परिवार में अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है।
मीन राशि – आपको अपने जीवन में स्वास्थ्य से जुड़ी हुई कोई बड़ी समस्या से छुटकारा अचानक से प्राप्त होगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ता हुआ दिखाई देगा। कैरियर और व्यापार से जुड़ी हुई कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त होगी।
कुंभ राशि – नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए शुभ दिन होगा। समाज के लोगों के बीच आपकी पहचान बढ़ेगी जिससे आपको अपने कार्य क्षेत्र में फायदा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में या परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को छे परिणाम मिलेंगे।
कन्या राशि – शादी-विवाह को लेकर सुबह सूचना प्राप्त होगी। लंबे समय से चल रही जीवन साथी की तलाश पूरी होती हुई दिखाई देगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको तरक्की दिलाएगा।
मिथुन राशि – कृषि के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आ सकता है। नए कार्य को शुरू करने के लिए जो धन की कमी आपको महसूस हो रही है वह दूर होगी किसी ने स्रोत से धन की प्राप्ति होगी।
तुला राशि – आपको अपने पुराने दुश्मनों से निपटने में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। व्यर्थ के लड़ाई झगड़ों से आपको बचना होगा।
सिंह राशि – बिजनेस और व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको धन प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। घर परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा, जो आपके मन को प्रसन्न करेगा और तनाव से राहत मिलेगी।
वृषभ राशि – परिवार से दूर रह रहे लोगों को अपने घर जाने का मौका प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको उच्चाधिकारियों का भरपूर साथ और समर्थन प्राप्त होने वाला है। आकस्मिक धन लाभ का प्रबल संयोग बनता हुआ दिखाई दे रहा है।