आज का राशिफल 14 मार्च 2023: इन तीन राशियों का बड़ा सपना सच होगा

धनु राशि – नव दंपत्ति को संतान प्राप्ति से जुड़ा हुआ शुभ संकेत मिल सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने का अवसर प्राप्त होगा। आपके घर में कोई नया मेहमान का आगमन होता हुआ दिखाई दे सकता है।

कर्क राशि – बिजनेस और व्यापार आपके मन मुताबिक चलने वाला है। व्यापारी क्षेत्र में आपको अपने लाभ के प्रतिशत में बढ़ोतरी होती हुई दिखाई देगी। शेयर बाजार से जुड़े हुए जातकों को अपने निवेश का फायदा मिल सकता है।

मकर राशि – कार्य क्षेत्र में नए लोगों के बीच आपका मेलजोल बढ़ेगा, जो आपको आने वाले समय में बड़ा फायदा दिला सकता है। आप की नई योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होने वाली हैं जो समस्या आपको पिछले समय में देख रही थी उनसे मुक्ति मिलेगी।

मेष राशि – विवाह संबंधी समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा जो लोग अपने जीवन में लंबे समय से जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं उनकी यह तलाश पूरी होती हुई दिखाई दे सकती है। धन दौलत और पैसों के मामले में आपको तरक्की मिलने वाली है।

वृश्चिक राशि – कोर्ट कचहरी और कानूनी मामलों में आपको सफलता प्राप्त होगी। जिन कार्यों के पूरे होने की उम्मीद आपने छोड़ दी होगी ऐसे कार्य भी अचानक से अब पूरे होने वाले हैं। आपके जीवन में जो गंभीर रोग लंबे समय से चल रही हैं उनसे राहत मिलेगी।

मीन राशि – जिन लोगों का नया-नया विवाह हुआ है उनको बाहर जाने के लिए अवसर प्राप्त होगा। आपकी किस्मत की गाड़ी अब पटरी पर लौटती हुई दिखाई देगी। आने वाले समय में आपको शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

कुंभ राशि – नया व्यापार शुरू करने के बारे में आप सोच सकते हैं और आप सही निर्णय लेने में कामयाबी हासिल करेंगे। आप सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं जिससे समाज में आपको नहीं पहचान मिलेगी।

कन्या राशि – प्रेमी-प्रेमिका में जो लंबे समय से दूरी बनी हुई थी उससे अब आप को मुक्ति मिलेगी। एक दूसरे से मिलने का अच्छा अवसर प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। जो लोग एक दूसरे से प्यार करते हैं उनका प्यार रिश्ते में परिवर्तित हो सकता है, परिवार वालों की सहमति भी बनेगी।

मिथुन राशि – आपका कोई बड़ा सपना साकार होने का शुभ संदेश प्राप्त हो सकता है। जिन लोगों के जीवन में भारी तनाव चल रहा है उनको अचानक से राहत मिलती हुई दिखाई देने वाली है।

तुला राशि – शिक्षा के क्षेत्र में आपको बड़ी कामयाबी हासिल होगी। आपको अपने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी मदद की प्राप्ति भी हो सकती है। छात्रवृत्ति को लेकर आपको नई खुशखबरी मिलेगी।

सिंह राशि – नया बिजनेस खड़ा करने में आपको अपने घर वालों का सहयोग प्राप्त होगा। बड़े भाई की ओर से आपको आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा जो सकारात्मक उर्जा को आपके और आकर्षित करेगा।

वृषभ राशि – आर्थिक मामलों में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले आपको अपने घरवालों की राय लेनी जरूरी होगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सलाह आपके बड़े काम आने वाली है।

Leave a Comment